Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना वैक्सीनेशन: सोमवार से शुरू हो रहा दूसरा चरण

नई दिल्ली
सोमवार यानी 1 फरवरी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग वैक्सीन ले सकेंगे। सरकार ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। को-विन2.0 पोर्टल पर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू जाएगा।

निजी अस्पतालों में भी लगेगी वैक्सीन
खास बात यह है कि इस बार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। निजी अस्पतालों में वैक्सीन के एक डोज की कीमत केंद्र सरकार ने अधिकतम 250 रुपये तय की है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन पहले की तरह फ्री रहेगी।

को-विन 2.0 के अलावा आरोग्य सेतु से भी होगा रजिस्ट्रेशन
नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी ऐप्लिकेशन के माध्यम से कर सकेंगे। इसके अलावा ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा भी होगी ताकि पात्र लाभार्थी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सक। ऐसे सभी नागरिक जो वृद्ध हैं, या 1 जनवरी 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे तथा ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2022, को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे और निर्दिष्ट 20 बीमारियों में से किसी भी एक बीमारी से पीड़ित हैं, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं।

तीन तरह से होगा रजिस्ट्रेशन
वैक्सीनेशन के लिए 3 तरीके से रजिस्ट्रेश कराया जा सकता है। एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन। Co-WIN 2.0 ऐप को डाउनलोड करके लोग खुद को एडवांस में सेल्फ रजिस्टर्ड कर सकते हैं। इसके आलावा वैक्सीनेशन साइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। समूह में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अपनाना होगा।

3 बजे बंद कर दिए जाएंगे अपॉइंटमेंट
स्वास्थ्य मंत्रालाय के अनुसार, 'प्रत्येक खुराक के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा। किसी भी तारीख के लिए किसी कोविड टीकाकरण केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट उस दिन अपराह्न 3 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट खोले गए थे।' यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी।

वैक्‍सीन के लिए क्‍या डॉक्‍युमेंट्स चाहिए?
आप किसी भी मोड से रजिस्‍ट्रेशन कराएं, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है। ये इस प्रकार हैं:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • PAN कार्ड
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड
  • पेंशन डॉक्‍युमेंट
  • बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • MP/MLA/MLC का आईडी कार्ड
  • सरकारी कर्मचारियों का सर्विस आईडी कार्ड
  • नैशनल पॉपुलेशन रजिस्‍टर के तहत जारी स्‍मार्ट कार्ड


बीमारियों की लिस्ट

  • पिछले एक साल में अगर कोई हार्ट फेल्योर की वजह से अस्पताल में भर्ती हुआ हो
  • पोस्ट कार्डियक ट्रांसप्लांट/लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस (LVAD)
  • सिग्निफिकेंट लेफ्ट वेंट्रीकुलर सिस्टोलिक डिस्फंक्शन
  • मॉडरेट या सिवियर वेल्वुलर हार्ट डिसीज
  • कंजेनिटल हार्ट डिसीज विद सिवियर पीएएच ऑर इडियोपैथिक पीएएच
  • कोरोनरी आर्टरी डिसीज (सीएबीजी/PTCA/MI की हिस्ट्री के साथ) और हाइपरटेंशन/डायबिटीज जिसका इलाज चल रहा हो
  • एन्गिना और हाइपरटेंशन/डायबिटीज ट्रीटमेंट
  • स्ट्रोक (सीटी/एमआरआई टेस्ट में) और हाइपरटेंशन/डायबिटीज
  • पल्मोनरी आर्टरी हाइपरटेंशन और हाइपरटेंशन/डायबिटीज
  • डायबिटीज (10 साल से ज्यादा वक्त से या जटिलताओं के साथ) और हाइपरटेंशन
  • किडनी/लीवर/हेमैटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराने वाले या इसकी वेट लिस्ट में शामिल
  • एंड स्टेज किडनी डिसीज ऑन हैमोडायलिसिस/सीएपीडी
  • लंबे वक्त से ओरल कोर्टिकोस्टेरॉयड्स का इस्तेमाल/इम्यूनिटी को कम करने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करने वाले
  • डिकंपेन्सेटेड सिरोसिस
  • पिछले दो सालों में सांस से गंभीर बीमारी की वजह से कभी अस्पताल में भर्ती
  • लिम्फोमा/ल्यूकोमिया/मिलोमा
  • एक जुलाई 2020 या उसके बाद जांच में किसी तरह के कैंसर की पुष्टि या कोई कैंसर थेरेपी
  • सिकल सेल डिसीज/बोम मैरो फेल्योर/एप्लास्टिक एनीमिया/थैलासेमिया मेजर
  • प्राइमरी इम्यूनोडिफिएंसी डिसीज/एचआईवी संक्रमण
  • अपंगता जैसे इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटीज/मस्कुलर डिस्ट्रोफी/एसिड अटैक से श्वसन तंत्र का प्रभावित होना/ दिव्यांग व्यक्ति/अंधापन-बहरापन

 

#कोरोना वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय